देहरादून। मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने उनको मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
शुक्रवार को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। रेखा नेगी ने कहा कि मानदेय की मांग को लेकर वह लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मानदेय नहीं बढ़ाती और कटा हुआ मानदेय वापस नहीं देती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर 18 एवं 19 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं मुख्यमंत्री आवास कूच की चेतावनी दी। नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने अगली कैबिनेट में उनका मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा करने एवं कटा हुआ मानदेय देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि अब भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान संगठन के महामंत्री सुमति थपलियाल, मीनाक्षी रावत, पुष्पा सजवाण, पूनम कैंतुरा, मीना बोहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला